काशीपुर। शादीशुदा युवक पड़ोस की किशोरी को शादी का झंासा देकर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा है। लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। कटोराताल चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री नाबालिग है। पास में रहने वाला एक शादीशुदा युवक पिछले साल से उसकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।