फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मुसलमानों के दिलों में पैदा की दहशत : राजनाथ

Tue, 06 May 2014 05:31 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों का वोट पाने के लिए उनके दिलों में भाजपा की दहशत पैदा की। जबकि भाजपा प्रेम और सौहार्द से वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसान के खेत में खड़ी फसल का मूल्यांकन होगा। यदि किसी कारणवश किसान फसल गवां बैठता है तो उसका उसे मुआवजा भी दिया जाएगा। नगर निगम प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के समर्थन में आयोजित सभा में राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश को जातियों में बांटना चाहती है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय महंगाई नहीं थी, परंतु कांग्रेस की सरकार के साथ ही महंगाई आई। कांग्रेस के समय देश कमजोर हुआ है। पाकिस्तान खुलेआम भारत के आंतरिक मामलों में दखल देता रहा, परंतु सरकार चुप रहती है। राजनाथ सिंह ने कहा देश को बचाना है तो मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भगत सिंंह कोश्यारी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का प्रदेशाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, विधायक हरभजन सिंह चीमा, लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक राम मेहरोत्रा, मेयर ऊषा चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सीमा चौहान और जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने स्वागत किया। संचालन नरेंद्र मानस ने किया। इससे पहले चीमा और दिल्ली से पहुंचे ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती समूम कासमी ने भगत सिंह कोश्यारी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।
इस मौके पर सरस्वती नगन्याल, सर्वजीत सिंह, अमित मनचंदा, मोहन बिष्ट, मनोज जग्गा, गुरविंदर चंडोक, विक्की सौदा, रवि पाल, गुरुबक्श बग्गा, शिक्षा चौधरी, राजदीपिका मधुर, मंजू यादव, दीपिका सारस्वत, सुधा, शर्मा, विनीता चौहान, रीति नागर आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें