काशीपुर। अट्ठारह साल की उम्र पूरी करने वाले युवा पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। वह सही ढंग से मत का प्रयोग करें इसके लिए 21 से 28 अप्रैल तक ईवीएम मशीन पर वोट डालने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। काशीपुर विधानसभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इंटर कालेज और डिग्री कालेज में पढ़ने वाले छात्र जो पहली बार मतदाता बने हैं। उनका मत सही पडे़ इसके लिए 21 से 28 अप्रैल तक मतदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई टीमें प्रशिक्षण देंगी। छात्रों के लिए राजकीय डिग्री कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में भी पहली बार वोट देने वालों के लिए टीमें ईवीएम मशीन का वोट डालने का प्रशिक्षण देंगी। यह कार्यक्रम अतिमहत्वपूर्ण है इसमें पहली बार मत देने वालों का मत खराब नहीं होने पाए इसके लिए ईवीएम मशीन दिखाई जाएगी और उस पर वोट डालना सिखाया जाएगा।