फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमार को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामपुर से हजारों की झपटमारी करने वाले एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 80 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की। बाद में झपटमार को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आवास विकास चौकी पुलिस नैनीताल रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक को जब रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से करीब 80 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। नगदी मिलने के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पूछताछ में पता चला कि युवक यूपी के जिला रामपुर में एक व्यक्ति से हजारों की झपटमारी करने के बाद रुद्रपुर पहुंचा है। इस पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी रामपुर पुलिस को दी। सूचना पर रामपुर पुलिस पहुंची और आरोपी के साथ ही उसके पास बरामद नगदी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें