फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी एकता

Wed, 20 Nov 2013 05:46 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कोषाध्यक्ष एकता रस्तोगी ने प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा उनके निष्कासन को उच्च न्यायालय में चुनौती देने का मन बना लिया है। रस्तोगी ने निष्कासन को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश के शिक्षकों द्वारा चुना गया है न कि अध्यक्ष एवं महामंत्री के द्वारा। दोनों को उनके निष्कासन का कोई अधिकार नहीं है। प्रेस को जारी बयान में रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश कार्यकारणी से आय व्यय का हिसाब मांगने पर ही अध्यक्ष और महामंत्री उखड़ गए। महामंत्री ने संघ के पूरे पैसे को निजी एकाउंट में जमा किया हुआ है। जो कि पूरी तरह असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें