काशीपुर। बांसखेड़ा के पास सोमवार को सरेशाम ज्वैलर से हुई लूट के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए सोमवार देर रात और मंगलवार को दिनभर पुलिस टीम ने यूपी के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
बांसखेड़ा के पास सोमवार शाम बाइक सवार तीन लुटेरे गन प्वाइंट पर आवास-विकास के रहने वाले विक्रम अरोरा से जेवर भरा बैग लूटकर ले गए थे। वारदात से पहले लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया था। जिसके चलते वह चोटिल हो गए थे। प्रभारी कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। शक के दायरे में आए बदमाशों का स्टेटस चेक किया जा रहा है। इसके अलावा खुलासे के लिए गठित तीन टीमों ने यूपी के भोजपुर, बुढ़ानपुर और ठाकुरद्वारा समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। एसएसआई ने बताया कि क्योंकिज्वैलर्स से एक बार पहले भी लूट हुई है। लिहाजा इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। साथ ही अलीगंज मार्ग पर चौकसी बढ़ाई गई है।