फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की तलाश में खंगाला नाला

Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने मृतक सचिन का मोबाइल बरामद करने के लिए नाला खंगालना शुरू कर दिया है, परंतु मंगलवार को मोबाइल नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस मृतक सचिन का मोबाइल बरामद कराने के लिए अदालत से हत्यारोपी रविपाल को चार दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर जेल से लेकर आई है। रविपाल ने अपने बयान में बताया कि उसने सचिन की हत्या के बाद उसका मोबाइल और पर्स ले लिया था। मोबाइल को हरि फ्लोर मिल के पास नाले में और पर्स ढकिया मोड़ से पहले नाले में फेंका था। रविपाल ने मंगलवार को पुलिस को वह जगह दिखाई जहां पर उसने मोबाइल नाले में फेंका था। पुलिस ने नगर निगम कर्मियों की सहायता से जेसीबी मशीन से नाले का कचरा बाहर निकालकर फायरब्रिगेड की गाड़ी से उसे धुलवाया। तब मजदूरों ने कचारा में से मोबाइल तलाशा, परंतु शाम होने के बाद काम रोक दिया गया। बुधवार को फिर नाला खंगाला जाएगा। प्रभारी कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बताया कि हत्यारोपियों ने खून से सने कपड़े और जूते जला दिए थे। पुलिस ने उस राख का सैंपल ले लिया, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। हत्यारोपी चार दिन के रिमांड पर है। अभियान में प्रभारी कोतवाल धीरेंद्र कुमार, फायर ब्रिगेड अधिकारी संजीवा, आईटीआई चौकी प्रभारी अरुण सैनी, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी योगेश दत्त, उपनिरीक्षक पीडी जोशी, उपनिरीक्षक मदन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें