फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी और ग्रामीण के खिलाफ क्रॉस केश

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। पशु चिकित्सालय की जमीन को लेकर पशु चिकित्साधिकारी और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गत बृहस्पतिवार को किच्छा मार्ग स्थित पशु विभाग को आवंटित भूमि में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद पाठक और पंडरी गांव के जोगेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया था। ग्रामीण निर्माण स्थल को अपने कब्जे में बताते हुए चिकित्साधिकारी पर जबरन उजाड़ने का आरोप लगा रहे थे। वहीं चिकित्साधिकारी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्य के निरीक्षण के दौरान पंडरी निवासी अज्ञात लोगों और उनकी पत्नियों पर धक्का-मुक्की करते हुए वहां रखी ईंट से प्रहार करने, कैमरा छिनने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप था पूर्व में भी ये लोग निर्माण कार्य का विरोध करते हुए बाधा उत्पन्न करते आए है। उधर पंडरी निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्हें लीज पर दी गई जमीन पर चिकित्साधिकारी जबरन निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे है। विरोध करने पर चिकित्साधिकारी मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने चिकित्साधिकारी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ जोगेंद्र की तहरीर पर चिकित्साधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें