खटीमा। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन की सदस्यों ने तहसील परिसर में थालियां बजाकर स्थायी नियुक्ति कर वेतन 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने, प्रत्येक विद्यालय में दो भोजन माताओं की नियुक्ति करने एवं भोजन माताओं को हटाने को लेकर हुए जीओ को रद्द करने की मांग की। भोजन माताओं का आरोप था कि सरकार बने एक वर्ष बीत चुका है लेकिन उनकी मांगों पर सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है। इस दौरान थालियां बजाने को मना करने आए नायब तहसीलदार भोले लाल के भोजन माताओं ने जमकर खरीखोटी सुनाई। लाल ने महिलाओं का ज्ञापन लेकर उन्हें शांत किया। प्रदर्शन के दौरान रेखा राणा, हेमा तिवारी, भगवती, विमला देवी, मीना देवी, मंजू, संक्रांति देवी, सुनीता देवी, कन्यावती, लक्ष्मी देवी, द्रोपती देवी, रूपा देवी, राधिका, साधना, मानवती, कलावती, सरोज, तेतरी देवी, अंगूरवती आदि थे।