फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठी गुजिया पर महंगाई का फीकापन

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में राशन कार्ड धारकों को होली में गुजियों के साथ ही अन्य पकवान बनाने के लिए बाजार से मंहगे दरों में चीनी खरीदनी पड़ेगा। इस वर्ष होली मार्च माह के अंतिम सप्ताह में है और पूर्ति विभाग ने पहले ही सप्ताह उपभोक्ताओं को चीनी वितरित कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय के करीब 4.30 राशन कार्ड धारक हैं। प्रतिमाह इन कार्ड धारकाें को सस्ते गल्ले की दुकानों से प्रति यूनिट 500 ग्राम चीनी वितरित करने के निर्देश हैं, लेकिन चीनी की उपलब्धता कम होने से प्रति यूनिट 436 ग्राम ही वितरित किया जाता है। इधर मार्च माह के पहले सप्ताह में राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए जिला पूर्ति विभाग को 8780 कुंतल चीनी मिली है। इसमें खटीमा के लिए 1134 कुंतल, सितारगंज के लिए 1167, किच्छा 875, रुद्रपुर 1167, गदरपुर 923, बाजपुर 965, काशीपुर 1502 व जसपुर 1047 कुंतल चीनी उपलब्ध कराया गया है। मार्च माह में राशन कार्ड धारकों को चीनी तो मिल गई है, लेकिन अब होली का त्योहार मार्च के अंतिम सप्ताह में है। होली तक राशन की दुकानों से सस्ते दरों पर मिली चीनी खत्म हो जाएगी। ऐसे में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को होली में गुजिया और अन्य पकवान बनाने के लिए बाजार से महंगे दरों में चीनी खरीदने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें