फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लीजिए एनपीआर कार्ड

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राशन कार्ड, वोटर आईडी , आधार कार्ड के बाद अब लीजिए एनपीआर कार्ड। एक एनपीआर कार्ड हर जरूरत को पूरा करने में खरा उतरेगा। इस मल्टी परपज कार्ड के बन जाने से लोगों को तरह-तरह के प्रमाण पत्र रखने की झंझट से मुक्ति मिल सकेगी। भविष्य में एनपीआर कार्ड दिखाकर ही राशन कार्ड बनेगा और लोगों को सरकारी योजनाओं की सब्सिडी मिलेगी। जल्द ही लोगों को नेशनल पापुलेशन रजिस्टर/राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर कार्ड) उपलब्ध कराए जाएंगे। एनपीआर कार्ड जीपीएस सिस्टम से जुड़ा होगा और इसमें व्यक्ति की अधिकतम जानकारी दर्ज रहेगी। देश के किसी भी कोने में लगी स्वैप मशीन के जरिए कार्ड धारक अपनी पहचान बता सकेगा। इसमें अंकित 27 अंकों के नंबर से पासपोर्ट भी बनाया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में राशनकार्ड के आनलाइन हो जाने के बाद इसी कार्ड के जरिए देश में कहीं से लोग सरकारी खाद्यान्न का लाभ ले सकेंगे। राज्य में चार जिलों (नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत व ऊधमसिंहनगर) में पहले चरण में इसका काम होना है। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में एनपीआर कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है।10 फरवरी से चंपावत के टनकपुर में कार्ड बनाने का काम शुरू होगा। भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया(आरजीआई) द्वारा कार्ड बनाने का काम सरकारी एजेंसी आईटीआई नैनी व सहयोगी संस्था कंप्युनिटी वर्कस को सौंपा गया है। एनपीआर कार्ड 2010 में भरे गए एनपीआर फार्म में उपलब्ध लोगों के नाम के आधार पर बनाए जा रहे हैं। सूची में दर्ज पांच साल से अधिक का कोई भी व्यक्ति कार्ड बना सकता है। इसके लिए एजेंसी को सूची डायरेक्टर सेंसस आपरेशन, देहरादून ने उपलब्ध करा दी है। जिन लोगोें के नाम 2010 में भरे गए फार्म में नहीं है, उनके अलग फार्म भरकर दूसरे चरण में कार्ड बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

क्या है एनपीआर
रुद्रपुर। एनपीआर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही है। यह बायोमीट्रिक प्रणाली पर आधारित कार्ड है। कार्ड के भीतर ही 64 केवी क्षमता की मेमोरी चिप लगी रहेगी। इस चिप में नो योअर रेजीडेंस (केवाईआर) की सूचना दर्ज होगी। मतलब कि इसमें पासपोर्ट नंबर, डीएल नंबर ,राशन कार्ड नंबर, पैन कार्ड सहित अन्य अधिकतम जानकारी शामिल रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें