फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल लाइट ने कंट्रोल किया ट्रैफिक

Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के दो चौराहों पर सिग्नल लाइट हरी होते ही वाहन दौड़ने लगे। लाइट रेड हुई तो पहिए थम गए। यह क्रम रविवार को दिन भर चलता रहा। जिसके साथ ही रुद्रपुर कुमाऊं का ऐसा पहला शहर बन गया जहां ट्रैफिक सिग्नल से यातायात नियंत्रित होगा। फिलहाल ट्रायल के तौर पर डीडी चौक और गाबा चौक में यह व्यवस्था की गई है। एक फरवरी से तीन चौकों पर इसका विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिडकुल की स्थापना के बाद शहर में यातायात का दबाव बढ़ा। इसके चलते शहर में हर समय जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। चेयरपर्सन मीना शर्मा ने दो वर्ष पहले शहर में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना पर काम किया। पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद करीब 28 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। इंदिरा चौक, डीडी चौक और गाबा चौक पर ट्रैफिक सिस्टम का कार्य पूर्ण हो गया। इस पर पालिका ने फिलहाल ट्रायल व टाइमिंग सेट करने के लिए डीडी चौक और गाबा चौक पर सिस्टम को शुरू किया है।

फिलहाल टाइमिंग सेट करने के लिए ट्रायल के रूप में सिस्टम चालू किया गया है। एक फरवरी से शहर के तीनों चौकों पर शुरू कर दिया जाएगा। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना शर्मा, चेयरपर्सन, रुद्रपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें