फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिन्स ने सीमा जन चेतना यात्रा निकाली

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। आरएसएस के आनुषांगिक संगठन सीमा जन चेतना यात्रा (फिन्स) संगठन ने नेपाल सीमा पर हाथों में तिरंगा लेकर जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान यात्रा सुंदर नगर, नगरा तराई, मेलाघाट होते हुए टनकपुर-चंपावत को रवाना होगी। यात्रा में बिहार, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न प्रांतों के लोग शामिल हैं। यात्रा को मीडिया एवं प्रशासन से बेहद गोपनीय रखा गया था। यात्रा 23 नवंबर को पिथौरागढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

आरएसएस की विंग फिन्स की सीमा जनचेतना यात्रा का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र के नागरिकों को सीमा पार से होने वाली गतिविधियों, बार्डर पर आने जाने वाले संदिग्धों पर नजर रखने, भारतीय सीमा पर हो रहे विदेशी अतिक्रमणों को देखना भी था। मंगलवार को फिन्स कार्यकर्ता एक निजी विद्यालय में रुके और बुधवार को मेलाघाट होते हुए टनकपुर रवाना हो गए। जनजागरण यात्रा में स्थानीय स्तर पर भी आरएसएस के तीन लोग शामिल रहे। वहीं, फिन्स द्वारा सीमांत क्षेत्र में यात्रा निकालने से खुफिया विभाग सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें