फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर आयोजित सेमिनार में कारखाना प्रतिनिधियों को औद्योगिक सुरक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने दीप प्रज्जवजित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कारखानों में औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रम आयुक्त उत्तराखंड पीएस कुटियाल ने कहा कि राज्य में 40 अति खतरनाक श्रेणी के कारखाने पंजीकृत हैं। जिसमें उत्पादन प्रक्रिया में रसायनों का प्रयोग एवं भंडारण किया जाता है। जिससे उद्योगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। परिषद के चेयरमैन आरके सिंह ने कहा कि उद्योगों को सुरक्षित व श्रमिकों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए कारखाना व ब्वायलर प्रभाग द्वारा तकनीकि अधिनियमों एवं नियमावलियों का पालन सुनिश्चित कराया जाता है। सेमिनार के पहले दिन प्रदेश के 60 कारखाना प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पीएम डिंडोरकर, आरके शर्मा, विकास जिंदल, विजय राघव, एस देवराजन, अनिल आहूजा, एनसी सनवाल, अरुन राधव, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें