फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर बुला ली अतिरिक्त फोर्स

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा कला में भीड़ होने की आशंका जताते हुए भारी संख्या में पुलिस सिपाही व दो प्लाटून पीएसी के जवान मजार के पास डटे रहे। टांडा उज्जैन तिराहे पर भी पीएसी के जवान डटे रहे। लेकिन भीड़ महाराणा प्रताप चौक पहुंच जाएगी इसकी उम्मीद पुलिस ने नहीं की थी। जिस वक्त भीड़ महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची उस समय चौराहे पर मुश्किल से 20 सिपाही ही मौजूद थे। बाद में सितारगंज सीओ हरीश वर्मा द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना देने पर गांव से भारी संख्या में पीएसी के जवान महाराणा प्रताप चौक पहुंच गए। हालांकि सीओ वर्मा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ को बाजार में प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं कुछ मुस्लिम नेताओं ने भी इस मामले में सराहनीय कार्य किया और उन्होंने बार-बार लोगों को उग्र होने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें