फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल बेचने जा रहे थे धरे गए

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की फैक्ट्री से हुई कापर चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक चोर और कबाड़ी को गिरफ्तार कर एक कुंतल कापर व एक लाख की नगदी बरामद की है। साथ ही फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। सीओ पंकज भट्ट ने चोरी के खुलासे का दावा करते हुए बताया कि 15 नवंबर की रात चोरों ने सिडकुल की सेक्टर तीन स्थित यूटी टेलीलिंक कंपनी से 2,250 किलोग्राम कापर चोरी कर लिया था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गयी है। फैक्ट्री मैनेजर दीवान राम ने फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मी राजू शर्मा और आकाश निवासी मिर्जापुर यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इधर सोमवार को सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो युवक चोरी का माल बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ग्रीन प्लाई तिराहा से बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लाख की नगदी और करीब 50 किलोग्राम कापर मिला। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद सब्बीर निवासी कृष्णा कालोनी, ट्रांजिट कैंप व नदीम निवासी मुरादाबाद बताया। उन्होंने यूटी टेलीलिंक कंपनी से कापर चोरी की बात भी स्वीकार की। बताया कि चोरी फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मी राजू, आकाश और एक अन्य कर्मी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने सब्बीर की निशानदेही पर झाड़ियों से 50 किलोग्राम कापर भी बरामद किया। पुलिस टीम में एसआई पंकज जोशी, एसआई किशनराम चन्याल, प्रमोद रौतेला, कैलाश चंद्र, प्रदीप कुमार, अब्दुल खालिद शामिल थे।
विज्ञापन

आरडीपी-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें