फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कर दिया होटल का निर्माण

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सरकारी जमीन पर होटल के अवैध निर्माण के मामले में स्थानीय प्रशासन को मुंह की खानी पड़ी है। होटल स्वामी ने दिवाली अवकाश का लाभ उठाते हुए आखिर होटल का अवैध तरीके से लिंटर डालकर निर्माण कर ही दिया और प्रशासनिक अफसरों को खबर तक न हुई। इस मामले में तहसीलदार के दर्जनभर बार निर्माण रुकवाने और निर्माण न किए जाने की हिदायत का भी भूमाफियाओं पर असर न हुआ।
विज्ञापन

लगभग छह माह पूर्व शहर में सिडकुल मार्ग पर वर्ग पांच की बेशकीमती बंजर भूमि पर एक माफिया द्वारा अवैध कब्जा कर उस पर होटल का निर्माण किया गया। बंजर भूमि पर बुनियाद खोदने की भनक लगने पर तत्कालीन तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर ने मौके पर पहुंच निर्माण रुकवा दिया। फिर भी माफिया ने निर्माण कार्य नहीं रोका और गुपचुप तरीके से होटल का अवैध निर्माण कार्य जारी रखा। इस पर तोमर ने फिर निर्माण कार्य रुकवाया और निर्माण शुरू न करने की हिदायत दी। तहसीलदार के स्थानांतरण के बाद नवागंतुक तहसीलदार ऋचा सिंह ने भी अवैध निर्माण का निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से कार्य रुकवा दिया। मौके की तलाश में बैठे भूमाफिया ने दिवाली पर्व पर पांच दिन के अवकाश का लाभ उठाते हुए निर्माणाधीन होटल का लिंटर डाल दिया और प्रशासनिक अफसरों को कानोकान खबर तक नहीं हुई। प्रशासन के सरकारी जमीन पर होटल के अवैध निर्माण की ओर ध्यान न देने से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

सिडकुल मार्ग पर अवैध होटल निर्माण के मामले में यथास्थिति के आदेश थे। होटल के लिंटर निर्माण की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक से मौका मुआयना कराकर रिपोर्ट मांगी है। यथास्थिति के बावजूद यदि निर्माण हुआ है तो उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋचा सिंह, तहसीलदार, सितारगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें