खटीमा। देहरादून में हुई बाक्सिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के तीन खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ग में पदक प्राप्त किया, जिसमें एक ने स्वर्ण एवं तीन ने कांस्य पदक पाया। क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनसे आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करने की अपील की। राज्य स्थापना दिवस पर खेल निदेशालय एवं उत्तराखंड बाक्सिंग संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित उत्तराखंड सीनियर/जूनियर बालक एवं बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा सीमा बिष्ट, नोजगे पब्लिक स्कूल सौरभ परगांई और नोजगे के अंगद पाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिक्षा भारती के रोशन धामी ने प्रथम स्थान पाया। कोच पूरन सिंह बोरा का खिलाड़ियों ने आभार जताया। इस दौरान सतीश गोयल लालू, जगदीश पंत, प्रकाश पंत, प्रवेश मौर्य आदि थे।