फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तीन बच्चों के कलियुगी पिता ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़की को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही लड़की का मेडिकल कराने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मुहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी रिक्शा चालक ने मुहल्ले की ही एक पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मुहल्ले वालों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में बड़ी संख्या में लोगों के साथ कोतवाली पहुंच पीड़ित लड़की के पिता शोहरत अली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक उसके पड़ोस में रहने वाला रिक्शा चालक इस्तखार उर्फ इस्तयाग उर्फ अशफाक (30) मंगलवार शाम पौने छह बजे उसकी पांच वर्षीय पुत्री फिजा के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह फिजा को बहला-फुसला कर टॉफी-खिलौने के नाम पर गन्ने के खेत में ले गया, जहां वहशी दरिंदे ने फिजा के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग गन्ने के खेत की ओर दौडे़। उसके कपडे़ खून से लथपथ थे। लोगों को आता देख इस्तखार भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। हैवानियत की घटना से लोगों में भारी रोष था।
कोतवाल जेपी जुयाल ने बताया डाक्टरी रिपोर्ट में लड़की के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जुयाल ने बताया कि रुखसाना नामक महिला के मकान में रिक्शा चालक इस्तखार किराएदार है।
विज्ञापन


नशेड़ी है रिक्शा चालक
काशीपुर। पुलिस के मुताबिक रिक्शा चालक नशेड़ी है। जिस स्थान पर बालिका के साथ उसने दुष्कर्म किया। उस स्थान पर नशे का एक इंजेक्शन एवं सीरिंज, एक खाली गिलास और शराब का एक अद्दा ग्रामीणों को प्राप्त हुआ है, लेकिन इस्तखार ने इस आरोप को खारिज कर कहा कि वह किसी प्रकार का नशा नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें