फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर को बनाएं नगर पंचायत

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। आसपास के गांवों को मिलाकर लालपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग मुखर हो गई है। शिमला पिस्तौर के क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन जल्होत्रा ने विधायक राजेश शुक्ला के साथ शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार से मुलाकात कर लालपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग की। जल्होत्रा ने बताया कि नगर पंचायत बनने के लिए जो मानक होने चाहिए, वह सभी पूरे हैं। आबादी, स्कूल, कालेज, बैंक सहित अन्य सुविधाएं भी पर्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि लालपुर के पास सटे गांव महराजपुर, रामेश्वरपुर, शिमला पिस्तौर, महराया आदि गांवों को मिलाकर नगर पंचायत का गठन होना चाहिए। जिससे क्षेत्र में विकास हो सके। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने लालपुर क्षेत्र का दौराकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर अक्षय अरोरा, राजेश तिवारी, जीत सिंह, पप्पू, रंधावा,हाजी तकी, राजू हुड़िया, अविनाश ठुकराल, हरीश, डॉ सतवंत, एसएस सलूजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें