फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने पति सहित छह: के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किये गये मुकदमे में ग्राम डोंगपुरी निवासी जाफ र अली की पुत्री सहाना ने कहा कि 9 जून 2011 को उसका निकाह युनूस निवासी माटखेड़ा मिलक रामपुर उत्तरप्रदेश के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराली एक लाख रुपये नगदी की मांग करने लगे। असमर्थता व्यक्त करने पर आये दिन सहाना के साथ मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं मारपीट से उसका गर्भपात भी हो गया। परिजनों के समझाने के बावजूद पांच अक्टूबर को ससुरालियों द्वारा उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने पति युनूस, सास नसीम जहां , ससुर हासम अली , जेठ हसनैन , जेठानी मुख्तरी , नन्दोई जाकिर अली के खिलाफ दहेज अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें