फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन कीचड़ में फंसा, पुलिस की हुई फजीहत

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अपहरण और पूर्व मंत्री को धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम का वाहन कीचड़ में फंस गया। इसके चलते टीम के पहुंचने के पहले ही आरोपी व उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। बीते माह स्क्रैप व्यवसायी अमित महाजन का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसमें पुलिस ने गुरपवन चीमा समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने में भी गुरपवन चीमा आरोपी था। पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन अरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। सोमवार रात्रि एसएसआई केपी टम्टा के नेतृत्व में गुरपवन की गिरफ्तारी को दबिश देने के लिए एसआई लाखन सिंह, एमपी सिंह, सलाहउद्दीन की टीम गठित की गई। पुलिस का वाहन आरोपी के घर पहुंचने से पहले ही कीचड़ में फंस गया। इसी बीच किसी ने पुलिस के आने की सूचना आरोपी के परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही आरोपी व उसके परिजन समेत आस-पास के लोग भी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। एसएसआई केपी टम्टा ने बताया कि फरार आरोपी की कुर्की की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें