फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद के खिलाफ प्रदर्शन आज

Wed, 08 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। लव जेहाद के खिलाफ कल बुधवार को सिख-हिन्दू धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में नगर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन होगा। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। एसडीएम ने मंगलवार सांय से बुधवार सांय तक के लिये निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आयोजकों के मुताबिक बुधवार प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा में जनसभा का आयोजन होगा। बाद में मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन के बाद विशाल जुलूस निकाला जायेगा। इधर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मंगलवार सांय तहसील मुख्यालय पहुंचे कार्यक्रम प्रभारी राकेश भुड्डी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने कार्यक्रम के बाबत एसडीएम एनएस नगन्याल से इजाजत ली। इससे पूर्व एसडीएम नगन्याल ने सीओ प्रदीप राय, कोतवाल ओपी शर्मा से सुरक्षा व्यवस्था के के बाबत जानकारी हासिल की। इस दौरान कोतवाल ओपी शर्मा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जिसमें दो पुलिस क्षेत्राधिकारी, 2 एसओ, 4 एसएचओ, 25 दरोगा, 4 प्लाूटन पीएसी के अलावा भारी संख्या में आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात रहेगा। बताया कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुये मंगलवार सांय से बुधवार सांय तक गदरपुर क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें