फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से पुत्री दिलाने को कोतवाल को घेरा

Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पति से पुत्री दिलाने की मांग को लेकर पीड़िता ने समर्थकों के साथ कोतवाल का घिराव कर तहरीर सौंपी। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव केलाबंदवारी निवासी जरनैल सिंह की पुत्री की शादी गांव खमरिया निवासी एक युवक के साथ आठ साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। जिसमें छह साल की एक पुत्री है। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। युवक ने दूसरी शादी चार माह पहले कर ली। पहली पत्नी के अनुसार शुक्रवार को युवक उसकी पुत्री को जबरन लेकर फरार हो गया। शुक्रवार को भाजपा नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में पीड़िता ने ग्रामीणों के साथ कोतवाल डीआर आर्य का घिराव कर तहरीर सौंपी। इस मौके पर राजू पंडित, शेर सिंह, सुखदेव सिंह, दलीप सिंह, राम सिंह, सोभाकौर, सतदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें