फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी महिला छात्रावास की दरकार

Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खुद का भवन तैयार न होने से बाल विकास विभाग ने समाज कल्याण विभाग के पुराने भवन में अस्थाई तौर कामकाजी महिला छात्रावास खोल रखा है, जहां स्टाफ नहीं होने से छात्रावास में कोई नहीं रह रहा है। वहीं, बाल विकास विभाग में एक दर्जन से अधिक आवेदन पत्र धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

सिडकुल बनने के बाद यहां आए हजारों की तादाद में महिला, पुरुषों के समक्ष आवास का संकट पैदा हो गया। हालांकि, महिलाओं की इस समस्या के निस्तारण को बाल विकास विभाग ऊधम सिंह नगर ने कामकाजी महिला छात्रावास भवन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, इसके लिए ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक एकड़ भूमि चयनित कर प्रस्ताव पास भी हो गया, लेकिन एक वर्ष बाद भी कामकाजी महिला छात्रावास नहीं बन पाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बनने वाले कामकाजी महिला छात्रावास के लिए समेकित बाल विकास निदेशालय को 6.44 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जब तक यह छात्रावास बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है। रामपुर रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के भवन का मरम्मत कर अस्थाई महिला छात्रावास बनाया गया है। इसके लिए कार्यालय में करीब एक दर्जन कामकाजी महिलाओं के आवेदन भी आए है। बताया कि छात्रावास में स्टाफ की नियुक्ति होते ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत कामकाजी महिला उसमें रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें