फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर भाजपाई गरजे

Thu, 26 Jul 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्युत कटौती से आक्रोशित भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र अघोषित कटौती न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में भाजपाई गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां से नगर में जुलूस निकालते हुए डीजीएम कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में 10 से 15 घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। इसके चलते व्यापारी, उद्यमी के साथ महिलाएं त्रस्त हैं। किसानों को बिजली न मिल पाने के कारण सिंचाई व धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। उद्योग धंधों में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विधायक ठुकराल ने सरकार पर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजीएम नीरज कुमार टम्टा और ईई प्रदीप चौधरी को भी धरने पर बैठा लिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीजीएम को सौंपकर विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी दी। इस मौके पर अमित नारंग, अनिल चौहान, विकास शर्मा, सभासद रामबाबू, सुरेश कोली, तरुण दत्ता, ठाकुर रामा देवी, मुन्नी पाठक, हेमा जोशी, विमल पाठक, बसंत सिंह, अजय नारायण, अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें