फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर-दिल्ली रूट का यातायात डायवर्ट

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर रामपुर को जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। एसएसपी ने इस रूट पर वाहन दौड़ाने वाले चालकाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर रामपुर का शासन व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए रामपुर पुलिस प्रशासन ने ऊधमसिंह नगर पुलिस की भी मदद ली है। बिलासपुर क्षेत्र के सीओ योगेंद्र लाल व कोतवाल बलवीर सिंह शनिवार को एसएसपी निलेश आनंद भरणे से मिले। इस दौरान उन्होंने दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर रामपुर रोड का यातायात डायवर्ट कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर एसएसपी ने यातायात पुलिस को रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनाें को इंदिरा चौक से गदरपुर, काशीपुर रूट पर डायवर्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही रामपुर रोड पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। सीओ यातायात पंकज भट्ट ने बताया कि रुद्रपुर से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को इंदिरा चौक पर रोककर काशीपुर रोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा हल्द्वानी-पंतनगर रूट का यातायात सिडकुल चौक से दिनेशपुर-गदरपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। जबकि रामपुर व बिलासपुर क्षेत्र से रुद्रपुर को आने वाले वाहनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें