फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस हो

Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/जसपुर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक में देहरादून में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुए आपसी विवाद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मामला पंजीकृत करने की निंदा की गई। निर्णय लिया कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि में एनएसयूआई जिला महामंत्री सतपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देहरादून के छात्रसंघ चुनाव में दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा पुलिस की इकतरफा कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पंकज टम्टा, मोहसिन बेग, कमल गहतोड़ी, नवीन जोशी, जसवंत सिंह, बिक्रम चौहान, राम पांडे, रवि अग्रवाल, सलीम सिद्दीकी, मुन्ना आढ़ती आदि मौजूद थे।
जसपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्रों ने बैठक कर प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ दायर किए गए हत्या के प्रयास के मुकदमे को वापस लेने की मांग की। बैठक में अंकुर सक्सेना, नीरज विष्णु, आशीष अरोरा, दीपक चौहान, मदनलाल प्रजापति, ललित शर्मा, सौरभ चौहान, भूपेंद्र वर्मा, विकास कुमार, समीर, रविंद्र गोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें