फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिनी, प्रीति के सिर तीज क्वीन का ताज

Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा महिला शाखा के तत्वावधान में गरीब कन्याओं के सहायतार्थ तीज मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। नंदिनी बिंदल और प्रीति मेहरोत्रा संयुक्त रूप से तीज क्वीन से नवाजी गयी।
विज्ञापन

बुधवार को रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित तीज मेला का शुभारंभ केवीएस इंडस्ट्री के सीएमडी मिथलेश कुमार गलबलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में जसपुर, काशीपुर, रामनगर, कोटद्वार, मुरादाबाद एवं बरेली की दो दर्जन से अधिक साड़ियों, चूड़ियों, सजावटी और सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों के स्टाल लगाए गए। इसके अलावा खान-पान के कई स्टाल भी लगाए गए। मेले में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में सुची अग्रवाल प्रथम, अंचला द्वितीय, निधि तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर महासभा की अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, रूमी बिंदल, एकता बंसल, पूनम अग्रवाल, सुधा जिंदल, रेखा जिंदल, साधना जिंदल, आदर्श अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, अंशु अग्रवाल, सर्वेश रस्तोगी, प्रीति अग्रवाल, ऊषा संगल, रेनू अग्रवाल, मृदुला अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें