फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिधरी के नाम पर गुमराह कर रही कांग्रेस

Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। भाजपाइयों ने पूर्व विधायक किरन चंद्र मंडल पर क्षेत्र की जनता से दगा करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस भूमिधरी के नाम पर बंगाली समुदाय के साथ ही प्रदेश के हजारों पट्टाधारकों को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण इकाईयों को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन

नगर स्थित दीनदयाल पार्क में मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजयुमो जिला मंत्री दीपक विश्वास ने पूर्व विधायक मंडल पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस भूमिधरी लागू करने का लालीपॉप देकर पट्टेधारकों को गुमराह कर रही है। पूर्व चेयरमैन शंभूसाना ने कहा मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पूर्ववर्ती भाजपा की योजनाओं की घोषणा कर श्रेय लेने की फिराक में हैं। भगवान पांडे ने कहा हाईकमान द्वारा घोषित प्रत्याशी को पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ाया जाएगा, इसके लिए कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण स्तर गठित इकाइयों को मजबूत करने एवं कांग्रेस की साजिश को उजागर करने पर बल दिया। संचालन मंडल महामंत्री सेवाराम मंडल ने किया। इस मौके पर शिखा हालदार, विवेक मिस्त्री, संतोष साना, निरंजन बढ़ई, प्राण बढ़ई, अशोक माली, सुजीत विश्वास, निमाई विश्वास, राजनारायण मल, महेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें