फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग में जिले के वीरेंद्र और सरजू चमके

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 12वीं अंतरवाहिनी पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के बॉक्सर छाए रहे। वहीं भारोत्तोलन में हरिद्वार के आकाश ने बाजी मारी। रविवार को पुलिस लाइन में प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारोत्तोलन 105 किग्रा भार वर्ग में हरिद्वार के आकाश प्रथम तथा पौड़ी के महेश दूसरे स्थान पर रहे। बाक्ंिसग मुकाबले में 81 किग्रा से अधिक भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के वीरेंद्र चंद ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में टिहरी के अरविंद रावत को पराजित किया। 69 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के सरजू ठकुरी ने अल्मोड़ा के महेश पंचपाल, 64 किग्रा में हरिद्वार के मनोज सिंह ने पीएसी रंगरूट दीपक वालिया को हराया। 56 किग्रा में अमित पोखरिया विजेता रहे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जगत सिंह बेलाल, सीके जोशी, विनोद तिवारी, जेएस मेहता, वीरेंद्र कुनाल, एसआई योगेंद्र देव, राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें