रुद्रपुर। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर संघ जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही और प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश दनाई को सम्मानित किया। शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षक नेता सिरोही एवं दनाई को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन व्यास ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से ऊर्जा का संचार होता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मंत्री धीरज पांडेय ने शिक्षकों से अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ा कर छात्रों को नवीनतम ज्ञान बांटने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक बाबू मजूमदार की भी सराहना की। इस मौके पर मोहन उपाध्याय, रघुराज रावत, मनोज जोशी, सीमा ग्रोवर, अभय चौहान, अजीत मिश्रा, पंकज मिगलानी, प्रताप, दयाकिशन दनाई, कैलाश गिरि सहित सीआरसी रुद्रपुर के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।