नानकमत्ता में पीपीएसवीएम इंटर कॉलेज का आठ दिनी एनएसएस शिविर शनिवार को ग्राम नगला के रामनिवास सरस्वती अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हो गया। बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान एवं आरएसएस के सह जिला संघचालक ज्ञानेंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सह जिला संचालक ज्ञानेंद्र ने स्वयंसेवकों को अपने कार्यों से समाज व देश को जागृत करने का आवाहन किया। वहां कार्यक्रम अधिकारी किशोर सिंह, प्रधानाचार्य नीलांबर जोशी, प्रकाश, मुरली सिंह राणा आदि थे।