सितारगंज में शिक्षा विभाग ने एक मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि इंटर की परीक्षा के लिए संस्थागत 3575 छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे। जबकि 130 छात्र व्यक्तिगत परीक्षा देंगे। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में संस्थागत 3940 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। वहीं 110 छात्र प्राइवेट परीक्षा देंगे। बीईओ ने बताया कि पिछले वर्ष के परीक्षा केंद्र नानक इंटर कॉलेज तपेड़ा को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।