शक्तिफार्म में कृषि उपनिदेशक कुमाऊं पीके सिंह ने कहा कि आय में बढ़ोतरी के लिए किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने देवनगर में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को आधुनिक तरीके से खेती के टिप्स दिए। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ अजय नारायण सिंह ने मौसम जनित बीमारियों की जानकारी और बचाव के उपाय सुझाए। वहां पर सीएओ डॉ अभय कुमार सक्सेना, नीरज चौधरी, डॉ. अजीत पाल सिंह, परविंदर तोमर, संजीव तिवारी, समीर मंडल, निर्मल मंडल, निताई भंडार, संजीव कुमार मंडल, नारायण सरदार, अनिल चौहान, शंकर मंडल, एक के वैद्य आदि थे।