फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के भुगतान के लिए यूसीएफ को मिले 43 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में किसानों के धान के भुगतान के लिए शासन से ऊधमसिंह नगर में क्रय एजेंसी यूूसीएफ को 43 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इससे सहकारी क्रय केंद्रों पर एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों के समक्ष अब भुगतान की समस्या नहीं आएगी। यह भुगतान किसानों को चेक अथवा आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को समय पर भुगतान कराने के प्रतिबद्ध सरकार ने इस वर्ष साल की अपेक्षा अग्रिम भुगतान राशि के लिए कई गुना अधिक बजट अवमुक्त किया है। जबकि पिछले सत्र में अग्रिम भुगतान के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। इस कारण कुछ क्रय केंद्रों पर किसानों को समय पर धान का भुगतान नहीं हो सका था। यह पैसा यूसीएफ के माध्यम से सहकारिता और विभिन्न समितियों के माध्यम से किसानों को दिया जाएगा। आरएफसी कुमाऊं डॉ. ललित मोहन रयाल ने बताया कि किसानों को समय पर भुगतान की सुविधा मिलने से इस वर्ष सरकारी धान खरीद बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें