काशीपुर ब्लॉक के पीआरडी जवानों को बेरोजगार रखकर यहां के सरकारी संस्थानों में दूसरे विकासखंडों के जवानों को ड्यूटी देने के खिलाफ पीआरडी जवानों ने एडीएम का घेराव किया। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पर ड्यूटी देने में मिलीभगत करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने काशीपुर से दूसरे ब्लॉकों के जवानों को ड्यूटी से हटाने की मांग की।
सोमवार को पीआरडी जवानों ने एडीएम जगदीश कांडपाल का घेराव करते हुए युवा कल्याण विभाग पर उन्हें बेरोजगार रखने का आरोप लगाया। कहा काशीपुर ब्लॉक में करीब 123 पीआरडी जवान हैं। इनमें से सिर्फ 20 जवानों को ही ड्यूटी मिल रही हैं, जबकि शेष करीब 103 जवान लगभग दो साल से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। काशीपुर के जवानों को दूसरे दूसरे ब्लॉकों में भी ड्यूटियां नहीं मिल रही हैं। जबकि काशीपुर में बाजपुर, जसपुर और सितारगंज ब्लॉक के पीआरडी जवानों को ड्यूटी दी जा रही हैं।
उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पर जवानों से सांठगांठ कर ड्यूटी में मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जवानों को रोस्टर के अनुसार साल में छह माह का रोजगार तक नहीं मिल रहा है। प्रांतीय रक्षक दल के जिला कमांडेंट सतपाल सिंह ने कहा कि काशीपुर में सरकारी संस्थानों में तैनात दूसरे ब्लॉक के जवानों को हटाया जाये। उनके स्थान पर स्थान काशीपुर के बेरोजगार पीआरडी जवानों को ड्यूटी दी जाये। उन्होंने एडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर बरोजगार जवानों को ड्यूटियां दिलवाने में करने की मांग की। एडीएम ने मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया।