रुद्रपुर। ग्रीन सिटी क्लीन सिटी अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने शिवनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान 80 निर्धन बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के लिए जूते और शॉल भी बांटे। जन जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
बच्चों को बताया गया कि घर और आस पास साफ सफाई रखने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान अस्सी बच्चों को जूते और शॉल भेंट किए गए। वहां फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा, विशाल भुड्डी, सर्वजीत सिंह, सुनील आर्य, चिराग कालरा, मनीषा राय, संगीता शर्मा आदि थे।