फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्स जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से जूनियर एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को चयन का शुभारंभ उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने किया। इसमें खटीमा, पंतनगर, रुद्रपुर, गदरपुर, काशीपुर, जसपुर के करीब 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 14 और 16 आयु वर्ग में की गई। 14 आयु वर्ग में पार्थिक, मनदीप, विशाल शर्मा, पवन, सूर्यांश, शिवानी और 16 आयु वर्ग में देव देहरी, दक्ष चौहान, प्रभपाल, आकाश पटेल, योगिता चौहान, अंजली राणा, अहमद रजा, केशव, अंजली को चयनित किया है।
विज्ञापन


संघ के उपाध्यक्ष सरफराज चौधरी ने बताया कि चयनित टीम विशाखापट्टनम में होने वाली 15वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्स जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उधमसिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। वहां पर संघ अध्यक्ष अनिल सारस्वत, मो. रफी, हरभजन सिंह, रमेश खर्कवाल, मनीषा, फातिमा, मनोज कुमार, संचित सक्सेना, विपिन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें