फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 881 मेधावियों को शीघ्र मिलेंगे मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के 1.10 करोड़

Sun, 04 Jan 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति की परीक्षा सात केंद्रों पर हुई थी जिसमें 1352 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इसके परिणाम आ चुके हैं। जल्द ही उत्तीर्ण हुए 881 मेधावियों को छात्रवृत्ति का 1,10,12,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीईओ केएस रावत ने बताया कि सीएम छात्रवृत्ति के तहत एनएमएसएस छात्रवृत्ति, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति, डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा सात में 700 रुपये, कक्षा आठ में 800 रुपये और कक्षा 10, 11 व कक्षा 12 में 1200 रुपये का भुगतान 12 माह तक ऑनलाइन किया जाता है।
श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति में चयनित विद्यार्थियों को 10 माह तक 1000 रुपये का भुगतान मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से किया जाता है। डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति का भुगतान 10 माह तक 1200 रुपये की दर से माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक नैनीताल के कार्यालय से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडवार चयनित मेधावी
खटीमा 101
सितारगंज 171
रुद्रपुर 230
गदरपुर 102
बाजपुर 43
काशीपुर 110
जसपुर 124
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें