फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किच्छा-सिरौलीकलां में मतदान के लिए 87 पोलिंग पार्टियां बनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर पालिका परिषद किच्छा-सिरौलीकला के मतदान और मतगणना के लिए कार्मिकों का प्रथम और द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद किच्छा में मतदान के लिए 56 बूथ और सिरौलीकला में 13 बूथ बनाए गए हैं। दोनों निकायों में मतदान के लिए रिजर्व सहित कुल 87 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं जिनमें 348 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह मतगणना के लिए किच्छा में 20 टेबल और सिरौलीकलां में चार टेबल लगाई जाएंगी जिनके लिए कुल 120 मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें