रुद्रपुर। किच्छा के बडिया नमक फैक्टरी पुल के नवनिर्माण के लिए पहले चरण में 8.5 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उनके अनुरोध पर सीएम ने किच्छा के लिए पांच बड़ी घोषणाएं की थी। छह अक्तूबर को पुल के नवनिर्माण के लिए पहली किस्त जारी हो गई है। जल्द पुल के टेंडर की प्रक्रिया होगा। यह पुल 60 मीटर का है और उसके दोनों तरफ से एप्रोच रोड से जोड़ने में होने वाले खर्च की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अटरिया रोड पर 20 करोड़ की धनराशि लोक निर्माण विभाग की ओर से मांगी गई थी। इसे पुर्ननिरीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कनकपुर इंटर कॉलेज का नाम शहीद देव बहादुर थापा के नाम पर करने पर भी सीएम का आभार जताया है।