फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार से 85 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर फरार

Fri, 17 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। नगर में पुलिस ने कार से 85 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया जबकि उसे ले जाने वाले तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने करतारपुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही सिल्वर रंग की सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन काशीपुर रोड की ओर मोड़ दिया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और ग्राम मुकंदपुर मार्ग के सामने कार को लावारिस हालत में बरामद किया। पुलिस के अनुसार वाहन का एक्सल टूटने के कारण चालक और अन्य तस्कर उसे छोड़कर भाग निकले। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में दो प्लास्टिक के कट्टों से 45 और 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और चार गोवंशीय पैर बरामद हुए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवि खुल्वे ने प्राथमिक जांच में बरामद मांस को प्रथम दृष्टया गोवंशीय बताया है।
विज्ञापन

बरामद कार को सीज कर दिया गया है। चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अखलेश कुमार, सीओ बाजपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें