फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 83 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, पहले चरण में 31 का चयन

Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से जसपुर स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन ट्रायल में प्रदेशभर के 83 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले चरण में 31 खिलाड़ी चुने गए। चयनित खिलाड़ियों में से आज राज्य स्तरीय टीम चुनी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को चयन ट्रायल का शुभारंभ एकेडमी के एमडी अमित कांबोज और प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि प्रतियोगिता में सीडीओ पिथौरागढ़ डॉ. दीपक सैनी और काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन चयनित खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर मैच कराया गया। रविवार को भी ट्रायल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल विभाग ने ट्रायल के निष्पक्ष और तकनीकी संचालन के लिए अनुभवी चयनकर्ता मोहम्मद साजिद, नवनीत राय और विनय सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है। वहां क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के सदस्य राहुल पवार, जिला सचिव नूर आलम, शैलेष, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें