जसपुर में मोहल्ला गुजरातियान निवासी अभिषेक वत्सल ने विद्युत वितरण खंड जसपुर के अधिशासी अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि 28 मार्च को नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए फार्म जमा किया था। आठ दिन बाद भी उसके पास कार्रवाई का कोई संदेश नहीं आया है। उन्होंने लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर नया कनेक्शन दिलाने की मांग की।