सितारगंज में अखिल भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार से सितारगंज चीनी मिल को दोबारा खुलवाने की मांग की है। अखिल भारतीय किसान यूनियन ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन में विभिन्न किसानों की समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई है। जिला उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान सभा में किसानों ने विभिन्न मांगो को लेकर राय मशविरा किया। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिल क्षेत्र के अंशधारकों का चुनाव कराकर नया बोर्ड गठित कराए। इसके साथ ही चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने, गन्ना किसान विरोधी सट्टा नीति को तत्काल निरस्त कराने, गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतोली को समाप्त कराने समेत विभिन्न मांगों को उठाया। वहां राजेंद्र सिंह, जगदीप सिंह, अवतार सिंह, सोनू राणा, गुरदीप सिंह, अब्दुल माजिद, लखविंदर सिंह, साजिद, शिवशंकर आदि थे।