सितारगंज में क्षेत्र के बाईपास कॉलोनी में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिलने पर पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कार्य रुकवा दिया। क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष से ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत की थी। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहीं ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता की सामग्री लगाने की हिदायत दी। वहां मरगूब अंसारी, रवि रस्तोगी, वारिस अंसारी आदि थे।