फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली ट्रांसपोर्टरों ने मुरादाबाद मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र के सभी ट्रांसपोर्टरों ने हरियावाला तिराहा पर ट्रक खड़े कर सांकेतिक जाम लगाकर जमकर नारे बाजी की। मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को काशीपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर सोसायटी के सभी ट्रक यूूनियनों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान काशीपुर क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों ने हरियावाला में ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर नारे बाजी की और कुछ समय के लिए सांकेतिक जाम लगाया।

ट्रकों से यहां के पेपर मिलों से मुंबई, कलकत्ता, गुवाहाटी, पंजाब सहित देश के सभी बड़े शहरों को पेपर और अन्य सामान जाता है। आजादपुर सब्जी मंडी से प्रति दिन सब्जी और फल यहां आते हैं। ट्रकों की हड़ताल से सब्जियों, फलों के दाम बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि डीजल के दाम कम करने और डीजल को जीएसटी में शामिल करने, टोल टैक्स कम करने, एकमुश्त जमा करने, ट्रकों में दो चालकों की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, बिट्टू, अर्जुन शर्मा, नासिर, अशोक अग्रवाल, प्रदीप गुजराल, ताराचंद्र, राजपाल सिंह, धर्मपाल यादव नाजिर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें