रुद्रपुर। एसएसपी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एसएसपी डा. सदानंद दाते की पत्नी नयना दाते की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हुई। इसमें पारिवारिक विवाद से जुड़े कुल आठ मामलों की सुनवाई हुई। इनमें दो मामलों का निस्तारण और पांच मामलों में समझौता कराया गया। एक मामले के निस्तारण के लिए अग्रिम तिथि दी गई है। बैठक में एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, एसोसिएट प्रोफेसर भूगोल डॉ. कमला बोरा, अधिवक्ता पूनम शर्मा और महिला हेल्प लाइन प्रभारी हेमा गुणवंत भी मौजूद रहे।