दिनेशपुर। केंद्र सरकार के अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन भी नौ माह से 15 वर्ष के बच्चों का खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान जारी रहा। मंगलवार को एमएसके अकादमी में अभियान का शुभारंभ विजय सिंह ने किया। लिटिल चैंपियंस प्ले स्कूल में अनीता त्रिपाठी ने टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। वहां जिला अस्पताल से आए डॉ. मन्नू खन्ना, धमेंद्र सिंह, एमके त्रिपाठी, परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।